भागलपुर: सिल्क सिटी वासियों को भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए हमसफर एक्सप्रेस का तोहफा मिलने जा रहा है। इस ट्रेन के परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड ने सहमति दे दी है। इसके लिए नॉदर्न रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भी भेजा गया है। सबकुछ ठीक रहा तो एक से दो महीने के अंदर हमसफर का परिचालन भागलपुर से शुरू हो जाएगा।

यह ट्रेन भागलपुर से आनंद विहार 1209 किलोमीटर की दूरी महज 17 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन होगा। यात्रियों का रिस्पांस मिला तो परिचालन अवधि का विस्तार किया जाएगा।

भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गरीब रथ के रिकॉर्ड विलंब को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गरीब रथ का परिचालन सप्ताह में दो दिन किए जाने का विचार किया है। भागलपुर से मंगलवार और शनिवार के दिन परिचालन होने से ट्रेन विलंब नहीं होगी। गुरुवार को गरीब रथ की जगह हमसफर ट्रेन चलाने की बात बोर्ड में हो रही है।

समय सारिणी पर काम शुरू

हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर नॉदर्न रेलवे ने मंथन शुरू कर दिया है। ट्रेन चलाने को लेकर समय सारिणी पर विचार किया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि समय ऐसा सटीक हो जिससे ट्रेन नहीं फंसे। सूत्रों के अनुसार हमसफर का परिचालन विक्रमशिला से पहले किया जाएगा। ताकि यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल सुबह में पहुंच जाएं।

अभी भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस पूर्व बिहार की महत्वपूर्ण ट्रेन है। विक्रमशिला भागलपुर से प्रतिदिन हाउसफुल जाती है। दिल्ली की ओर प्रतिदिन रात में सीधा ट्रेन फरक्का एक्सप्रेस ही है। ऐसे में हमसफर के चलने से यात्रियों को फायदा होगा और दूसरी गाडिय़ों पर लोड भी कम होगा।

कम होगा ट्रेन का ठहराव

हमसफर एक्सप्रेस भागलपुर से आनंद विहार के बीच काफी कम ठहराव होगा। भागलपुर से खुलने के बाद पटना जंक्शन तक दो से तीन ठहराव दिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो हमसफर भागलपुर से खुलने के बाद जमालपुर और किऊल के बाद सीधे पटना ही रुकेगी।

एलएचबी कोच के साथ थ्री एसी की होंगी बोगियां

हमसफर का परिचालन एलएचबी कोच के साथ किया जाएगा। सारे कोच वातानुकूलित होंगे। ट्रेन की रफ्तार भी राजधानी की तरह होगी।

कहा-कार्यकारी निदेशक ने गरीब रथ के विलंब से परिचालन के कारण आनंद विहार से भागलपुर तक हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन का प्रस्ताव नॉदर्न रेलवे को भेजा गया है। जल्द ही परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

एमएस बटिया, कार्यकारी निदेशक, कोचिंग रेलवे बोर्ड

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *