ख़रीक : गंगा कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो बढोत्तरी होने ख़रीक प्रखंड के तटीय इलाकों में भीषण कटाव शुरू हो गया है.कटाव का रफ्तार तेज हो गया है. कालूचक के समीप कोसी उग्र रूप धारण कर लिया है तकरीबन 200 मीटर के दायरे में भीषण कटाव जारी है. कालूचक के किसानों की उपजाऊ जमीन कटकर कोसी में समा रहा है. कालूचक में कोसी नदी के भीषण कटाव से तटीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. कटाव के मुहाने पर रह रहे लोगों में दहशत है. कटाव को अविलम्ब नही रोका गया तो जल्द ही काजीकोरैया का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा.

दशक पूर्व भी हो रहा था कटाव

दो दशक पूर्व कालूचक में कोसी नदी से भी संकटा हो रहा था.सैकड़ों घर उजर गए थे. एक बार फिर कोसी नदी के करवट बदलने से कालूचक में कटाव तेज हो गया है जिससे कालूचक के लोगों में दहशत है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

कालूचक के ग्रामीण भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव मनोज ब्रजी श्यामल किशोर उमेश फौजी निर्मल यादव वेदानंद यादव समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि कालूचक में कटाव तेज हो गया है.प्रसासन ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरत रहे है.अब तक बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू नही हुआ है.लोगों के घर कटाव के मुहाने पर है.अविलम्ब कटाव को नियंत्रित करने की जरूरत है. अगर जल्द से जल्द कटाव को नियंत्रित नही किया गया तो हमलोग आपदा से बचाव के लिए जिला पदाधिकारी से मिलेंगे.

क्या कहते है पदाधिकारी

ख़रीक अंचलाधिकारी नीलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि कटाव को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग को सूचित किया गया है.कटाव नियंत्रित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *