नवगछिया : नवगछिया पुलिस एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 22 लाख के गांजा के साथ पटना के दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों में पटना के दीदारगंज निवासी सच्चिदानंद राय पिता बोतल राय एवं वीर बहादुर राय पिता बबलू राय शामिल है। इस दौरान पुलिस टीम ने एक बोलेरो गाड़ी डब्ल्यू बी 33 ए 2702 को भी जप्त किया है। भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी एवं दो तस्कर की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया एसपी निधि रानी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना से सूचना मिली थी कि बंगाल के रास्ते एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा नवगछिया के रास्ते लाया जा रहा है।

सूचना पर नारकोटिक्स ब्यूरो के आसूचना पदाधिकारी नवीन कुमार झा के नेतृत्व में उनकी टीम अमर शंकर, धीरज कुमार, सुरजीत कुमार, राकेश कुमार नवगछिया पहुंची। एसपी ने बताया कि टीम के साथ परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव, एएसआई सुंदर कामत सहित पुलिस बल को चेकिंग अभियान में लगाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने हॉस्पिटल चौक खगड़ा के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर तेज गति से बोलेरो गाड़ी को जाते देखा। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोका लेकिन बोलेरो चालक गाड़ी को लेकर बढ़ते रह गया।

पुलिस टीम ने खदेड़कर बोलेरो गाड़ी को पकरा और गाड़ी की तलाशी ली। एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी से 226 किलो गांजा बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गाड़ी में गांजा को छुपा कर रखा गया था। गांजा को छिपाने के लिए गाड़ी के सीट के नीचे एवं छत में जगह बनाए गए थे। सामान्य तौर पर चेकिंग के दौरान गांजा बरामद की की उम्मीद नहीं थी। लेकिन पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की गहनता से जांच किया गया गाड़ी के सीट को उठाकर देखा गया एवं छत में बने लॉकर को खोला गया तो गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी की गई।

एसपी ने बताया कि गांजा बरामदगी के मामले में परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं परवत्ता पुलिस के संयुक्त छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों तस्करों से प्रखंड पूछताछ की गई है पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने घटना में अपनी संलिप्तता बताई है। उन्होंने कहा कि दोनों तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह बंगाल से गांजा की खरीद का बिहार के कई जिलों में गांजा की सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिलीगुड़ी से बोलेरो गाड़ी में गांजा को लोड किया था। गांजा की डिलीवरी भागलपुर एवं बांका जिले में देने वाले थे।

– पैकेट बनाकर गाड़ी में छुपा कर रखा गया था गांजा

तस्करों ने पैकेट बनाकर गाड़ी में गांजा को छुपा कर रखा था। नवगछिया एसपी ने बताया कि बरामद गांजे में 5 किलो का 22 पैकेट, ढाई किलो का 10 पैकेट एवं शेष एक किलो का पैकेट बरामद किया गया। सभी पैकेट को छुपा कर रखा गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *