नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार महाराज जी चौक से उचक्कों ने रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के तिनटंगा ज्ञानी दास टोला निवासी मो डब्लू के बाइक का डिक्की तोड़कर 87 हजार रुपये उड़ा ले गए. मो डब्लू ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर डब्लू उन्होंने नवगछिया एक्सिस बैंक से 87 हजार रुपए की निकासी की थी.

,, पीड़ित ने घटना के संबंध में नवगछिया थाना में दिया आवेदन

,, नवगछिया थाना क्षेत्र के महाराज जी चौक पर हुई घटना

,, एक्सिस बैंक से युवक ने निकाले थे 87 हजार रुपये

रुपए की निकासी के बाद वह पैसे को डिक्की में रख लिया. पैसे को डिक्की में रखने के बाद चलने के क्रम में महाराज जी चौक के पास पायल स्टोर के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर वह दुकान चला गया. दुकान से लौटने के बाद उन्होंने देखा कि उसके गाड़ी का डिक्की टूटा हुआ है और डिक्की से पैसे गायब हैं. घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू किया. छानबीन के दौरान पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे को देखा. सीसीटीवी कैमरे में पुलिस ने देखा कि गाड़ी लगने के कुछ देर बाद एक युवक वहां पर आया और गाड़ी का डिक्की तोड़कर पैसा निकाला और एक मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से फरार हो गया.

नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि एक माह पूर्व परवत्ता थाना क्षेत्र के गैरेया निवासी मक्का व्यवसाय कि डिक्की से भी उचक्कों ने इसी अंदाज में दो लाख रुपये उड़ा लिए थे. पीड़ित मक्का व्यवसाई ने भी एक्सिस बैंक से पैसे की निकासी की थी.

हाल के दिनों में कैसे पैसे उड़ाने की घटना बढ़ जाने से व्यवसाइयों एवं स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है. लेकिन पुलिस एक भी मामले में अब तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है. और ना ही घटना का उद्भेदन कर पाई है. शहरवासियों ने नवगछिया पुलिस से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले का उद्भेदन करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *