नवगछिया : पेट्रोप पंपों पर बढ़ती लूट की घटना को देखते हुए नवगछिया एसपी निधि रानी ने शुक्रवार को नवगछिया के कुल 24 प्रेट्रोप पंप के मालिकों के साथ एक बैठक कर सुरक्षा के बिंदुओं पर विस्तार पर चरचा की. नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि पेट्रोप पंपों की सुरक्षा की के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है. नवगछिया एसपी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को पंपोंपर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगायें.
– सीसीटीवी कैमरा उच्च गुणवत्ता का हो
– बैंकों में रकम जमा करने से पहले पुलिस को दें सूचना
– कर्मियों का अच्छी तरह से कर लें वेरीफिकेशन
– जब कभी जरूरत हो पुलिस की सुरक्षा अवश्य लें
देखा यह गया है कि पंप पर घटना के बाद जो सीसीटीवी फुटेज दिये जाते हैं वह पूरी तरह से अस्पष्टरहता है. एसपी ने पेट्रोप पंप के मालिकों को स्पष्ट सलाह देते हुए कहा कि आप लोग जब भी बैंकों में रकम जमा करने जाय या किसी को भेजें तो निश्चित रूप से इसकी सूचना पुलिस दें और सुरक्षा व्यवस्था अवश्य लें. जब भी असुरक्षित महसूर करें तो निश्चित रूप से पुलिस को सूचना दें.

एसपी ने कहाकि अधिकांश लूट की घटनाओं में देखा जाता है कि घटना में कर्मियों की संलिप्तता रहती है. ऐसे मामले सामने न आयें इसके लिए पंप पर जो भी कर्मी रखें, उसका पूरी तरह से वेरिफिकेशन कर लें. जरूरत हो तो पुलिस से भी वेरिफिकेशन करवा लें. पेट्रोप पंपों पर बड़े बड़े और स्पष्ट रूप से पुलिस पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर का सूचना पट्ट लगायें. नवगछिया एसपी की बैठक में नवगछिया के सभी पंप मालिकों की मौजूदगी रही


