खरीक : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से गंगा तटीय दर्जनों गांव पर संभावित बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप स्थिति खतरनाक राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप बीते सप्ताह पूर्व बोल्डर पिचिंग ध्वस्त हो जाने से स्थिति खतरनाक बनी हुई है. ध्वस्त स्थल फिलिंग किए जाने से तटबंध की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान से पूरब विक्रमशिला सेतु तक भीषण कटाव जारी है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कई जगहों पर तटबंध क्षतिग्रस्त

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी और सुरक्षात्मक तटबंध जर्जर और क्षतिग्रस्त होने से तटीय इलाकों में संभावित बाढ़ की आपदा प्रबल हो गई है. गंगा तटीय इलाकों राघोपुर, अलालपुर अठगामा, झांव, खैरपुर, काजीकोरैया, नरकटिया, सोनवर्षा, समेत जमीनदारी बांध के तटीय इलाकों में रह रहे लाखों की आबादी संभावित बाढ़ की त्रासदी से असुरक्षित महसूस कर रही है.

लोगों को लग रहा है कि इस बार जिस रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है और तटबंध जर्जर है. उससे लगता है कि अब तक विभाग द्वारा बाढ़ की पूर्व तैयारी पूरी नहीं की गई है.कई जगहों पर ज़मींदारी तटबंध क्षतिग्रस्त और जर्जर है. इन जर्जर स्थानों पर विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का मरम्मतीकरण कार्य तक नहीं किया गया है. तटबंधों का मरम्मती कार्य नहीं किए जाने से तटबंधों के बगल में रह रहे लोगों का जीवन सांसत में है.

बाढ़ आने से होगी भीषण तबाही ख़रीक में बाढ़ आने से भीषण तबाही मचेगी. सबसे खतरनाक पॉइंट है ब्रम्ह बाबा स्थान, अलालपुर सलूइश गेट अठगामा खैरपुर काजीकोरैया नरकटिया.गंगा नदी के समीप बने तटबंध कई जगहों पर जर्जर है. अगर इन जर्जर तटबंधों का अभिलंब मरम्मतीकरण नहीं किया गया तो बाढ़ के समय में कभी भी कहीं भी ध्वस्त हो सकता है.

तटबंध ध्वस्त होने की स्थिति में बाढ़ का पानी अलालपुर, राघोपुर, अठगामा अठनियां, नागर टोला, ध्रुवगंज तुलसीपुर, तेलघी ,गोटखरीक समेत आसपास के इलाकों में फैल जाएगा सैकड़ों के घर में लगी केले की फसल नष्ट हो जाएगी किसान तबाह हो जाएंगे लेकिन मौजूदा समय में संभावित बाढ़ की समस्या को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी बेखबर है. सुरक्षा तटबंधों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने कहा की गंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी है. संभावित बाढ़ से बचाव के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights