मेरा किरदार इतना भयानक है कि दर्शक मुझे गालियां देंगे। गुस्सा करेंगे और यही मेरे अभिनय की सफलता होगी।’ यह बातें अभिनेता रवि किशन की होम प्रोडक्शन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘सनकी दारोगा’ के अभिनेता पप्पू यादव कहते हैं। उन्होंने कहा कि वे खौफनाक किरदार में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में पप्पू खलनायक राठी के किरदार में नजर आएंगे, जो क्रूर और खौफनाक है। राठी के किरदार को लेकर हाल ही में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी से प्रेरित होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं जैसे अतिसंवेदनशील मुद्दे पर आधारित है।

चर्मोत्कर्ष तक फिल्म में बरकरार रहेगा सस्पेंस

इस फिल्म में खलनायक हैं एवं पूरी फिल्म में उनका डमरू और भावभंगिमा बात करती है। उन्होंने कहा, ‘आज तक भोजपुरी पर्दे पर ऐसी भयानकता कभी नहीं दिखी होगी, जो ‘सनकी दारोगा’ में इस किरदार में दिखने वाला है। फिल्म बेहद रोमांचक और दर्शकों को बांध कर रखने वाली है। चर्मोत्कर्ष तक फिल्म में सस्पेंस बरकरार रहेगा।’

कई फिल्में कर चुके हैं पप्पू यादव

बता दें कि जौनपुर के पप्पू यादव अब तक एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म के निर्देशक सैफ किदवई के बारे में कहा, ‘सैफ बेहद मंजे हुए निर्देशक हैं। यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अब तक कई हिंदी फिल्में कर चुके हैं।’

उन्होंने कहा कि रवि किशन के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने फिल्म की रिलीज के बारे में बताया कि ‘सनकी दारोगा’ का ट्रेलर 17 जुलाई को रिलीज होना वाला है। फिल्म अगस्त तक रिलीज होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *