नवगछिया :विक्रमशिला सेतु पर शुक्रवार को दिन भर जाम लगा रहा. सुबह दस बजते ही विक्रमशिला सेतु जाम के की जद में बुरी तरह से फंस गया था. देखते ही देखते वाहनों की लंबी तेतरी जीरो माइल तक पहुंच गयी थी. नवगछिया से भागलपुर जाने में छोटे वाहनों को भी तीन घंटे से अधिक समय लग रहा था. खास कर दोपहर के समय पुल पर भयानक जाम लग गया था. कई वाहन जाम में दो घंटे से भी अधिक समय लग जा रहे थे.

इस दौड़ान जाम में फंसे लोगों की हालत काफी खराब हो गयी थी. अत्यधिक धूप रहने के कारण लोग पानी तक को तरस रहे थे. पुलिस पदाधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों के अनुसार जाम का कारण सबौर की ओर से वाहनों का अत्यधिक परिचालन होना बताया जा रहा है. सुबह से ही परवत्ता पुलिस व यातायात पुलिस दिन भर जाम हटाने के लिये काफी मश्कत की लेकिन जाम यथावत रहा.

प्रदेश प्रवक्ता भी जाम में फंसे

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत मकंदपुर चौक, तेतरी जीरोमाईल और विक्रमशिला सेतु पर बार – बार लग रहे महाजाम से स्थायी निजात दिलाने के लिए शीघ्र कदम उठाए अन्यथा युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में आंदोलन होगा. महाजाम के वजह से 20 किलोमीटर से अधिक वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है. जिसके चलते सबसे अधिक परेशानी आम यात्रियों, स्कूली बच्चों व मरीजों को होती है. जाम के चलते रास्ते मे मरीजों की मौत भी हो चुकी है.

चिलचिलाती धूप और गर्मी में सैकड़ों लोगों को पैदल गंतव्य तक जाना पड़ता है. श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नो इंट्री और ट्रैफिक नियम को प्रभावशाली ढंग से लागू नही करने के कारण रोड एक्सीडेंट की घटनाओं में भी बेतहाशा बृद्धि हुई है पिछले दो माह में डैकड़ो लोगो की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है. स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रेक चालकों से अवैध वसूली के कारण भी महाजाम लगता है. पिछले दिनों अवैध वसूली का पुष्टि डीएसपी सहित अन्य बड़े अधिकारियों ने भी किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *