गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी मदन चौधरी को अपने शरीर में किरासन छिड कर आग लगा कर आत्महत्या करने के आरोप में हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है.मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मदन चौधरी ने नवगछिया एसपी निधि रानी को फोन कर सूचना दिया कि वह अपने शरीर में किरासन तेल छिडकर आग लगा कर आत्महत्या करने किरासन लेकर नवगछिया था जा रहा है.
Total Downloads: 186
एसपी के निर्देश पर गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ततकाल मदन चौधरी को हिरासत में लेने के पूर्व मदन चौधरी नवगछिया स्थित एससीएसटी थाना के निकट पहुँच कर अपने शरीर में किरासन छिड चुका था कि माचिस जलाने से पूर्व गोपालपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया

आत्महत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया .साथ ही उसकी पत्नी के लिखित आवेदन पर सिंघिया मकंदपुर गाँव के ही पाँच लोगों पर शराब पीकर जोर जबर्दस्ती घर में घुसकर हथियार के साथ मारपीट करने का मामला महिला थाना में दर्ज करवाया है

