मालदा डिवीजन ने श्रावणी मेला पर 28 जुलाईसे स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लियाहै। डीआरएम तनु चंद्रा ने बताया कि 28 जुलाईसे 26 अगस्त तक सप्ताह में बुधवार व शुक्रवारको छोड़कर जमालपुर से जसीडीह तक प्रतिदिनट्रेन चलायी जाएगी। 14 डिब्बे की इस ट्रेन में 12जनरल क्लास के और दो एसएलआर बोगियांरहेंगी। श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीआरएमने शुक्रवार को सुल्तानगंज स्टेशन का निरीक्षणकिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म संख्या1 और 2 को देखा और अधिकारियों को आवश्यकदिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहतेस्टेशन परिसर की सुरक्षा और यात्रियों को मिलनेवाली सुविधा जल्द से जल्द पूरा करें। स्टेशन परगंदगी देख उन्होंने कहा कि ये सब नहीं चलेगा।उन्होंने कहा कि सावन में सुल्तानगंज स्टेशन परसभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। मे आईहेल्प यू काउंटर 24 घंटे काम करेगा।

बैरक की भी जांच की। जवानों ने कहा कि सोनेके लिए बैरक में चौकी की कमी है जिसके कारणपुलिसकर्मी नीचे सोने को विवश हैं। प्लेटफार्मसंख्या 2 से 1 पर आने के लिए रेलवे ओवरब्रिजपर भीड़ का दबाव ना पड़े इसके लिए ब्रिज के नीचेपुलिसकर्मी की तैनाती हो ताकि कतारबद्ध तरीके से

प्लेटफार्म को यात्री बदल सकें। महिला बूथ कीव्यवस्था हो ताकि बम को दिक्कत न हो। मेडिकलटीम भी 24 घंटे कार्यरत रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *