नवगछिया: अंजनी कश्यप, कल रात से ही एनएच 31पर और 14 नंबर सड़क में लगे जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। एनएच 31 पर दो से तीन लाइन ओवरटेक कर वाहन चालकों ने जाम लगाकर आवागमन बाधित कर रखा है।

भागलपुर जाने वाले सैकड़ों वाहन रास्ते में कल से खड़े हैं। सीधे बिहपुर, खगड़िया या बेगूसराय को जाने वाले वाहनों की भी काफी लंबी अभूतपूर्व लाइन लगी हुई है।

इसके साथ साथ सर्विस रोड से भी वाहनों के आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। भागलपुर जिला मुख्यालय जाने में बाइक चालकों को भी तीन से चार घंटे तक या और भी ज्यादा लग रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *