नवगछिया : नवगछिया की सड़कों पर लगातार तीसरे दिन भी जाम की स्थिति पूरे बनी रही. जाम लगे रहने का कारण तीसरे दिन भी विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा पर निकले यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जाम नवगछिया के जहान्वी चौक से लेकर तेतरी जीरोमाइल के साथ साथ नवगछिया एनएच 31 के मकनपुर चौक वह दूसरी ओर महदतपुर टोल प्लाजा तक जाम की स्थिति बनी हुई थी. वहीं वहीं नवगछिया से पकरा, तेतरी दुर्गा मंदिर से जहान्वी चौक जाने वाली 14 नंबर सड़क पर भी पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा. जाम के कारण सभी सड़कों पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी वाहनों की लंबी कतार में ट्रक के अलावा बड़ी संख्या में सवारी वाहन फंसे हुए थे.

जाम के कारण यात्रियों को घंटों तक धूप में रहना पड़ा. भागलपुर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. भागलपुर जाने में वाहनों को 3 से 4 घंटे लग जा रहे थे. जबकि नवगछिया से बेगूसराय की तरफ जाने वाली वाहनों को भी नवगछिया से जीरोमाइल, महदतपुर टोल प्लाजा पार करने में 2 घंटे लग जा रहे थे. वही जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नदारत दिखी. जाम को नियंत्रित करने के लिए एन एच 31 कहीं भी पुलिस की गाड़ियां या पुलिस बल नजर नहीं आ रहे थे. यात्री जाम में हाफ रहे थे. लेकिन यात्रियों की समस्या के समाधान के लिए कोई दिखाई नहीं दे रहा था. यातायात व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही थी.

,, जाम में घंटों फसी रही एम्बुलेंस

जाम में कटिहार से भागलपुर मायागंज अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रही. एंबुलेंस पर सवार मरीज के परिजन कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के भैंस दियारा निवासी अभिषेक रमन, मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी मां गायत्री देवी पिछले कई दिनों से बीमार थी. जिसका इलाज कटिहार में चल रहा था. इलाज के बाद सुधार नहीं होने पर उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं नवगछिया पहुंचने के बाद हम लोग करीब 1 घंटे से एनएच पर ही जाम में फंसे हुए हैं.

वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस को तेतरी गुदरी स्थान चौक के पास से तेतरी गांव होते हुए दुर्गा स्थान चौक तक तो निकाला गया. लेकिन तेतरी दुर्गा स्थान जहान्वी चौक के बीच में भीषण जाम लगे रहने के कारण एंबुलेंस को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा. जाम में एंबुलेंस के फंसे रहने के कारण मरीज के परिजन व्याकुल थे और उतरकर वाहन चालकों से गाड़ी निकलने के लिए जगह देने का अनुरोध कर रहे थे.

,, जीरो माइल से नवगछिया जाने में लग रहे थे एक घंटे

तेतरी जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड पहुंचने में भी यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ऑटो से नवगछिया आने वाले यात्रियों को एक घंटा समय लग जा रहा था. वहीं जाम के कारण कई ऑटो चालक तो तेतरी जीरोमाइल में ही अपनी ऑटो खड़ी कर दे रहे थे. जिस कारण आसपास के इलाके के लोगों को जीरोमाइल से नवगछिया पैदल ही जाना पड़ रहा था.

,, जाम के कारण यात्रियों की छुट्टी ट्रेन

जाम के कारण सही यात्रियों की ट्रेन छूट गई. तुलसीपुर निवासी रूपेश कुमार राय नवगछिया से टाटा लिंक एक्सप्रेस फ करने के लिए नवगछिया आ रहे थे. जाम के कारण जब तक वह नवगछिया स्टेशन पहुंचे ट्रेन जा चुकी थी. रूपेश कुमार ने बताया कि एनएच 31 पर जाम लगे रहने के कारण हमारे साथ साथ कई यात्रियों का ट्रेन छूटी है. उन्होंने नवगछिया पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या के समाधान के दिशा में पहल करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *