15 अगस्त से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता सी. आर. पाटिल ने तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 15 अगस्त से पहले आपके घर पर नि:शुल्क तिरंगा पहुंचाया जाएगा। इस अभियान का नाम ‘हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा’ रखा गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने तक तिरंगा पहुंचाना हैं, जिससे हर नागरिक गर्व के साथ 15 अगस्त को तिरंगा फहरा सके।

नि:शुल्क तिरंगा पाने के लिए आपको बस क्रेप्टिल डॉट कॉम वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। इस अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा बिहार राज्य के सह प्रभारी सी.आर.पाटिल ने ट्विटर पर लिखा- बस कुछ ही दिनों मे आप तक पहुँच जाएगा, आपका-हम सब का प्यारा तिरंगा। 15 अगस्त से पहले आप के घर निःशुल्क तिरंगा पहुँचायेंगे, साफ नियत, सही विकास हर गाँव तिरंगा, हर घर तिरंगा।

कैसे करें नि:शुल्क तिरंगे के लिए रजिस्टर

नि:शुल्क तिरंगा पाने के लिए सबसे पहले आपको craptil.com की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना नाम, घर का पता, राज्य, देश, फोन नम्बर जैसी जानकारियां भरनी होंगी। जिसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा। फॉर्म के सबमिट होने के बाद आपके घर पर नि: शुल्क तिरंगा पहुंचाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *