जिले के बिहार थाना क्षेत्र में मिठाई नहीं मिलने से नाराज बारातियों ने लड़की वालों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में लड़की के माता-पिता समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मामला जिले के बिहार थाना क्षेत्र के मणिराम अखाड़ा के नजदीक का है। लड़की वालों ने बताया कि बारात शेखपुरा जिले के मड़पसौना गांव से आई थी। दरअसल, बारातियों को खाना परोसने के दौरान कुछ युवक बार-बार रसगुल्ला की मांग कर रहे थे। कई बार मिठाई देने के बावजूद वे लोग नहीं माने तो लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें और मिठाई देने से इनकार कर दिया।

लड़की वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

इतनी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। जिसके बाद वे लोग चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद करीब 2 दर्जन युवक लाठी-डंडे और रॉड लेकर शादी समारोह में पहुंचे और जो भी मिला उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा।

शादी की रस्म रोकी

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस घटना में लड़की के माता-पिता समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद लड़की पक्ष ने शादी की रस्म को रोक दिया|

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet