नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशीला पुल पहुंच पथ के खगड़ा वैभव होटल के पास रविवार की देर रात में भागलपुर से आ रहे अनियंत्रित टेम्पो पलटने से टेम्पो पे सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में महाराष्ट्र के चंदपुरा थाना निवासी पुरशोत्म धोती के पुत्र विवेक धोती, बुशत राउ के पुत्र सतीश वाकले, किशोर राउ के पुत्र राहुल बलवान, दिलीप राउ के पुत्र रविन्द्र कुमार, परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी व टेम्पो चालक सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परवत्ता थाना पुलिस को दी. परवत्ता पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया.

घटना के संबंध में परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि ये सभी लोग भागलपुर से टेम्पो पे खगडिया बराती जा रहे थे कि खगड़ा वैभव होटल के पास अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से ये सभी घायल हो गए.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *