अगर दस महीने के अंदर कोई महिला चार बच्चे को जन्म दे तो यह चौंकाने वाली बात है, लेकिन चौंकिए मत। ऐसा ही हुआ है जिले के गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ। दस महीने में चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, महिला हथियारा पंचायत के शीतल धारी चक गांव की निवासी लालू राजवंशी की पत्नी मीना देवी है। इसने एक साल के अंदर चार बच्चों को जन्म दिया है। बताया जाता है कि मीना देवी के पहले बच्चे का जन्म 2017 के सितंबर माह में हुआ था। उसके ठीक 10 महीने बाद बीते शनिवार की रात मीना देवी को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही तीन बच्चों को जन्म दिया।

एक साथ तीन बच्चे पैदा होने की खबर पल भर में पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। बच्चों को देखने वालों का तांता लगा। घटना पूरे दिन देवकुंड व गोह में चर्चा का विषय बनी रही। परिजनों के अनुसार जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।

बच्चों की परवरिश के लिए मां मांगी मदद

मां मीना देवी ने बताया कि जो भी हुआ है सब भगवान का आशीर्वाद है। मैं भगवान से दुआ करती हूं कि बच्चों का लालन पालन अच्छे से होता रहे। मीना देवी तीनों बच्चों को देखकर खुश हैं। लेकिन,घर के माली हालत को देखते हुए यह कहते-कहते रो पड़ी की घर में एक पैसा नहीं है। बच्चों का लालन पालन कैसे करूंगी। हमें दूसरों की मदद की जरूरत है, लोग मदद करें जिससे कि मैं बच्चों का लालन-पालन कर सकूं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *