जोगसर थाना क्षेत्र स्थित युवराज होटल में शुक्रवार को दिन में शराब पार्टी करने वाले पटना के दो और नवगछिया के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।पटना के फुलवारी एम्स के पास छेदी टोला के रहने वाले और ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने वाली एजेंसी रतन एंड संस इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रॉपराइटर लाल रतन, पटना में मां भागमणी होम्स के प्रॉपराइटर बिल्डर रमेश प्रसाद सिंह और नवगछिया जगतपुर के रहने वाले बिरेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने वाली एजेंसी रतन एंड संस इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रॉपराइटर लाल रतन ने बताया कि भागलपुर में ट्रांसफॉर्मर रिपेयर का काम करने वाली एजेंसी का अनुबंध खत्म हो गया था, इसलिए वे अपनी एजेंसी की तरफ से इस काम के लिए आवेदन देने आये थे। वह अपने साथी बिल्डर रमेश के साथ 18 जुलाई को ही भागलपुर आ गये थे। होटल में शराब कहां से आयी। इस सवाल पर पकड़ गये लोगों ने बताया कि होटल के ही स्टाफ ने कुछ ज्यादा पैसे लेकर शराब मंगवा दी थी।

होटल के स्टाफ ने कहां से शराब मंगवा कर दी, इसकी जांच चल रही है।मेरे छोटे डॉक्टर भाई का दोस्त है बिरेंद्र शराब के नशे में पकड़े गये बिरेंद्र के बारे में लाल रतन ने बताया कि वह उनके छोटे भाई का दोस्त है। लाल के छोटे भाई ज्ञान रतन ने जेएलएनएमसीएच से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पढ़ाई के समय से ही बिरेंद्र और ज्ञान रतन दोस्त थे।

लाल जब भागलपुर आया तो उसने बिरेंद्र को मिलने बुला लिया और शराब पार्टी में उसे भी शामिल कर लिया।होटल मैनेजर और मालिक से होगी पूछताछहोटल में शराब कैसे पहुंचा। किस स्टाफ ने उन तीनों को शराब मंगवा कर दी और कहां से मंगवाई। इन सवालों का जवाब होटल के मैनेजर और मालिक से किये जायेंगे। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि इस मामले में होटल के मैनेजर और मालिक से पूछताछ होगी। गौरतलब है कि शहर में शराब की होम डिलीवरी धड़ल्ले से हो रही है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए बड़े शराब माफिया को पकड़ने का निर्देश दिया है।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet