श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को सुविधा के चलने वाली गोरखपुर-देवघर मेला स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई से 25 अगस्त तक किया जाएगा। वहीं, देवघर से 28 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से यूपी के श्रद्धालुओं के साथ-साथ उत्तर बिहार के कांवरियों को सहूलियत होगी। इसकी अधिसूचना और समय सारिणी जारी कर दी गई है।
Total Downloads: 198
ट्रेन संख्या 05010 गोरखपुर से 27 जुलाई से हर रात आठ बजे खुलेगी। चौरी-चौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सिवान, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, महनार रोड, शाहपुर पटोरी, मोहीउद्दीन नगर, विद्यापति धाम, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, रतनपुर, सुल्तानंगज स्टेशनों पर रुकती हुई अगले दिन सुबह 9.20 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यहां दस मिनट रुकने के बाद बाराहाट और बांका होते हुए डेढ़ बजे देवघर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05019 अप देवघर से 28 तारीख से हर शाम छह बजे चलेगी। भागलपुर रात 9.05 बजे पहुंचेगी। दस मिनट बाद यहां से खुलेगी। यहां से खुलने के बाद सभी स्टेशनों पर रुकती हुई अगले दिन 11.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल क्लास की 13 कोच है। गार्ड और ब्रेकवान मिलाकर 15 बोगियां लगी हुई है।

