भागलपुर : सीए फाइनल और सीपीटी के शुक्रवार को जारी हुए रिजल्ट में भागलपुर के 25 से ज्यादा छात्रों ने सफलता पाई है। हालांकि इनमें ज्यादा संख्या सीपीटी में सफलतापाने वालों की है। इनमें लड़के ज्यादा हैं। इसी तरह सीए में सफलता पाने वालों में भी लड़के अधिक हैं। व्यवसायी मुकुटधारी अग्रवाल की पोती और आलोक अग्रवाल की बेटी साक्षी अग्रवाल ने सीए फाइनल में सफलता पाई है।
अंजनी कुमार, तृप्ति केडिया और अमन अभिषेक ने भी सीए में सफलता पाई है। इनके अलावा राकेश खेमका, लकी खंडेलवाल, गौरव माहेश्वरी, सोनल जिलोका, राहुल जिलोका, जिज्ञासा बाजोरिया ने भी सीए में सफलता पाई है।

सीपीटी में आयुष प्रकाश ने 200 में 133 अंक प्राप्त कर सफलता पाई। वहीं प्रियांशु कुमार, गौरव बगड़िया, रोशन कुमार, मो. फरहान, सुजय भगत, राजेश कुमार भी सीपीटी में सफल हुए हैं। दूसरी तरफमेघा महेशेका, सुरभि सिंघानिया, ऋचा जैन ने भी सीपीटी की परीक्षा में बाजी मारी है।


