नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा नारायणपुर में शनिवार को वन प्रक्षेत्र नवगछिया के सौजन्य से 69 वॉ वन महोत्सव केअवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ.कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्रा के स्वागत गान से आरंम्भ हुआ. मुख्य अतिथि नवगछिया वन प्रक्षेत्र के वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने वन की सुरक्षा व संरचना पर चर्चा की.आगत अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एवं वरीय शिक्षक मो. मेराज आलम ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया.

विद्यालय परिसर में पांच सौ पौधे का किया पौधरोपण

वक्ताओं ने पर्यावरण की महत्ता पर डाला प्रकाश

स्वागत भाषण में प्राचार्य ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं वन विभाग के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सभी बच्चे आज लगाए जा रहे पेड़ की सुरक्षा एवं संरक्षा करेंगे.इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं समस्त शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों द्वारा फलदार,इमारती,सजावटी एवं अन्य पौधे के लगभग 500 वृक्ष को बृक्षारोपण किया.अवसर पर विद्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में वाद विवाद प्रतियोगिता,पेंटिंग प्रतियोगिता एव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्यआयोजन किया गया.

विद्यालय के हिंदी शिक्षक संजीव झा ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की महत्ता पर अपने स्वरचित गीत से लोगो को भावविभोर कर सोचने पर मजबूर किया.नवोदय विद्यालय पुरूलिया ,पश्चिम बंगाल से माइग्रेशन के तहत आई छात्राओं देवलीना,पिंकी,प्रियंका,सुचित्रा अनय छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य की प्रशंसकों ने काबिले तारीफ की.

विद्यालय के नवम वर्ग की छात्राओं द्वारा लघु नृत्य नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व,वृक्ष काटने के दुष्परिणाम,वृक्ष लगाने के फायदे को जनमानस के दिलों तक पहुंचाया गया.कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेजी शिक्षक अनिल ठाकुर तथा छात्रा द्वय अंकिता एवं सृष्टि ने किया.धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरीय शिक्षक मेराज आलम ने किया.मौके पर डा.उमाशंकर प्रसाद, आशुतोष दुबे सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मी का सराहनीय योगदान रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *