नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित सूर्यनारायण प्रसाद साह की पुत्री नितु कुमारी व उनकी पत्नी कृष्णा देवी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया गया है.
Total Downloads: 342
बहन ने नवगछिया थाना में दिया आवेदन
परिजनों द्वारा घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों महिलाओं का इलाज हुआ. घायल नीतू कुमारी ने बताया कि उनकी और उनके मां की पिटाई उनके भाई रविशंकर प्रसाद एवं उनकी पत्नी सोनी देवी ने मिलकर की है.

उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने मेरे पिता सूर्यनारायण प्रसाद साह के साथ भी मारपीट किया था और चाकू से मारकर घायल कर दिया था. घटना के संबंध में उन्होंने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

