शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! अब एक क्लिक पर श्रावणी मेले से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है। श्रावणी मेले का मोबाइल एप भी तैयार हो गया है। इसमें भागलपुर, बांका और मुंगेर के जिला प्रशासन, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य केन्द्र, प्राकृतिक आपदा, विद्युत, खाद्य सामग्री की दुकानें, दवा की दुकानें, एटीएम, पार्किंग स्थल, पेट्रोल पंप, सूचना केन्द्र, नियंत्रण कक्ष, कांवरियों के ठहरने की जगह, शौचालय, पेयजल, पुलिस स्टेशन और निबंधित पंडों की सूची दी गयी है। इनका नाम मोबाइल एप फीचर-2018 रखा गया है।
जिला प्रशासन श्रावणी मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सभी विभागों को तीन दिनों में तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिले के वरीय अधिकारियों को मेले की नियमित समीक्षा करने को कहा गया है। श्रावणी मेले का मोबाइल एप भी तैयार हो गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एप में कांवरियों की सुविधाओं से संबंधित जानकारी दी गयी है।
उपमुख्यमंत्री कर सकते हैं मेले का उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 27 जुलाई को श्रावणी मेले का उद्घाटन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया था। उद्घाटन समारोह में पांच दिन शेष हैं। अभी तक मुख्यमंत्री के आने की सहमति नहीं मिली है।

उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है। जिला प्रशासन की तरफ से आमंत्रण कार्ड तैयार किया जा रहा है। उसमें उद्घाटनकर्ता उपमुख्यमंत्री को बनाया गया है। अगर अंतिम समय में कोई बदलाव नहीं हुआ तो उपमुख्यमंत्री ही उद्घाटन करेंगे। समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश प्रसाद शर्मा और पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा शामिल होंगे। समारोह में शामिल होने के लिए प्रशासन सांसद के अलावा विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष और सुल्तानगंज नगर परिषद की सभापति को भी आमंत्रित कर रहा है। शनिवार को आमंत्रण कार्ड को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहर के कलाकार आएंगे

श्रावणी मेले के दौरान धांधी बेलारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले से बाहर के कलाकार भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन कलाकारों की सूची तैयार कर रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights