जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कैश की समस्या से रोज दो-चार होना पड़ रहा है। नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा प्रखंड के लोगों को एटीएम से कैस की निकासी के लिए सात से आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कभी रंगरा प्रखंड के लोग सात किलोमीटर चलकर नवगछिया आते हैं तो कभी इन्हें आठ किमी की दूरी तय कर पड़ोसी जिला कटिहार का कुर्सेला जाना पड़ता है।
बार-बार बैंक अधिकारियों के कहने के बाद भी यहां के लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। एसबीआइ एटीएम के कार्डधारकों की संख्या ज्यादा है। लेकिन ज्यादातर पुलिस अनुमंडन में इस बैंक की एटीएम का हाल बुरा है। इस कारण कार्ड धारकों में काफी आक्रोश है। अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही का खामियाजा ग्राहकों को सहना पड़ रहा है। एक तरह से एटीएम पूरी तरह शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।

बैंक में भीड़ और स्लो प्रोसेस के कारण आती है नौबत
लोगों को एटीएम से कैश की निकासी के लिए कभी पुलिस अनुमंडल मुख्यालय नवगछिया तो कभी कटिहार के कुर्सेला जाने के पीछे बैंकों में भीड़ और स्लो प्रोसेस बड़ी वजह है। ग्रामीणों की मानें तो बैंक में काफी भीड़ रहती है, कुछ शाखाओं में स्टॉफ की भी कमी है। ऐसे में निकासी के लिए घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ता है। जब नंबर आता है लिंक फेल होने के कारण प्रोसेस में समय लग जाता है। नतीजतन सात से आठ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
केस स्टडी- एक
एटीएम समस्या के कारण कैश की निकासी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी नवगछिया तो कभी खरीक जाना पड़ता है। शनिवार को भी आठ किमी की दूरी तय कर कैश की निकासी की।


