नवगछिया : कटारिया स्टेशन पर अपराधियों द्वारा स्टेशन मास्टर पर जानलेवा हमला किए जाने एवं आरपीएफ के कांस्टेबल के साथ अपराधियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पी एस दुबे ने बताया कि कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नारायणपुर स्टेशन से लेकर सेमापुर स्टेशन तक आरपीएफ के महानिदेशक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.
Total Downloads: 342
उनके निर्देश पर ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान सभी मेल ट्रेन व सवारी गाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह में चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन से अवैध रूप से यात्रा करने वाले कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा लगातार अभियान चलाया जएगा.

