नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु के पास हथियारबंद अपराधियों ने मधेपुरा के उदाकिशुनगंज निवासी चन्दन कुमार पिता नागेश्वर राय की बाइक मंगलवार को लूट ली। युवक बाइक से अपनी ससुराल भवानीपुर जा रहा था।

इसी दौरान बाबा विशु राउत सेतु को पार करने के बाद चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर उसकी मोटर सायकिल ले ली।युवक ने घटना की सूचना नवगछिया एसपी को दिया है। वैसे मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है।

बाइक लूट की घटना के 16 घंटे बाद आकर एसपी और थाना को सूचना देना पोलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने बताया कि उसके ससुराल में शादी होने के कारण समय पर घटना की सूचना नहीं दे पाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *