खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगड़ी पुल के पास कालूचक निवासी मणि भूषण यादव 50 की मौत एक अज्ञात वाहन की चपेट में हो जाने से हो गई. घटना मंगलवार देर रात की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को जप्त कर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था जबकि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द भी कर दिया गया है.
घटना की बाबत खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें अज्ञात वाहन के चालक को नामजद किया गया है. परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों से मणि भूषण यादव की मानसिक स्थिति ठीक ठाक नहीं थी. वह देर रात भी घर से भाग जाते थे.

मंगलवार को रात में डूबे बिना भी बताए किसी को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर निकल गए देर रात उन लोगों को सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह मर गए हैं. परिजनों ने बताया कि मणि भूषण यादव की मानसिक स्थिति जब ठीक-ठाक थी तब हुए व्याख्याता हुआ करते थे. श्री यादव के निधन पर पूरे घर में मातम है.


