नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी वार्ड सदस्य रजनी देवी के घर से गुरुवार को भवानीपुर पुलिस ने नकली नोट छापने का भंडाफोड़ किया है. सुत्रों के अनुसार मधेपुरा जिले के रत्तबारा निवासी एक महिला भी नोट खपाने का काम मिलकर करती थी अनबन होने पर घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दी.जिसे मुख्बीर बना भवानीपुर पुलिस ने वार्ड सदस्य के घर छापेमारी की.

मशीन,नकली नोट,कागज, मोटरसाइकिल समेत कई उपकरण बरामद

वार्ड सदस्य के घर से बरामद हुआ सामान

छापेमारी के दौरान घर से मिट्टी के अंदर एक ड्राम से जाली नोट छापने की मशीन,दौ सौ,पाँच सौ,सौ रुपये,दो हजार,दस रुपये, पच्चास रुपये एवं बीस रूपये का जाली नोट समेत उजली कलर की टिभीएस बाईक बरामद की है.सूत्रों के अनुसार वार्ड सदस्य तीनों पुत्र की मिलीभगत से कई वर्षों से गोरखधंधे चला रही थी.छपाई के बाद माँ पुत्र मिलकर नोट खपाई का काम करता था जिसमें एक पुत्र मंगल साह कटिहार में रहकर पश्चिम बंगाल तक तो दुसरा पुत्र प्रवीण भागलपुर में रहकर झारखंड में सफ्लाई करता है तो तीसरा पुत्र अनमोल घर में रहकर क्षेत्र में घटना को अंजाम देता था जबकि वार्ड सदस्य महिला के बीच इसे नवगछिया,खगड़िया एवं मधेपुरा में सफ्लाई देती थी.एक वर्ष पुर्व खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में वार्ड सदस्य के पुत्र अनमोल साह एवं प्रदीप यादव को पसराहा पुलिस ने खपाने के दौरान लाखों रुपए जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

आसपास की लोगों की मानें तो मशीन पंन्द्रह दिन में रुपया खपाई होने के बाद रात्रि में निकालकर नोट की छपाई करता था फिर उसे ड्राम में पैककर घर में ही मिट्टी के नीचे रखता था. वहीं भवानीपुर पुलिस ने बताया कि अनमोल साह के घर से नोट छापने की मशीन, नकदी, कागज, एक मोटरसाइकिल व कागज को बरामद किया गया है. पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में खलबली मच गयी है. मुख्बीर के निशानदेही पर गिरफ्तारी के लिए अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *