नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात ब्रजेश यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य थाना क्षेत्र के नगरह नयाटोला निवासी सोना उर्फ सोनेलाल यादव पिता राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि नवगछिया पुलिस ने पिछले दिनों कुख्यात ब्रजेश यादव को नवगछिया स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था. हाल के दिनों में ब्रजेश यादव अपने गिरोह के साथ लगातार हत्या जैसी जघन्य अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.

नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सोना उर्फ सोनेलाल यादव कुख्यात ब्रजेश यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है. ब्रजेश यादव गिरोह के साथ इन्होंने कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 नवंबर 2017 को थाना क्षेत्र के नगरह स्टेट बोर्डिंग के पास हुए नगरह के पंचायत समिति सदस्य पति सुनील शर्मा हत्याकांड में सोनेलाल यादव नामजद अभियुक्त है.

लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस को इनकी तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर अनि ए के आजाद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की टीम ने छापेमारी कर सोनेलाल यादव को नगरह स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनी लाल यादव के अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *