बिहार में जमुई के सिकंदरा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सिकन्दरा-शेखपुरा NH 333 ए पर लहिला गांव के पास गुरुवार देर रात हुए इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतक में चार महिला और दो पुरुष हैं। घटना रात करीब 2 बजे की है।

बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लखीसराय के हलसी थानान्तर्गत तरहारी गांव के हैं। सूचना पर सिकन्दरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची हालांकि सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी से लाश को बाहर निकालने के क्रम में एक नवजात को जीवित पाया। नवजात को सिकन्दरा अस्पताल में रखा गया है। सभी मृतक की लाश को रात में ही सदर अस्पताल भिजबाया गया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात निवास पांडेय की पुत्री अर्चना कुमारी ने पुत्री को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा दोनों ही ठीक थे। गांव की आशा अंजना कुमारी का कहना था कि अभी ही बच्चे का नाम अस्पताल में इंट्री कराना जरूरी है। आशा की बात पर किसी व्यक्ति की निजी स्विफ्ट गाड़ी से सभी को लेकर निवास पण्डे चले।

रात के करीब 2 बजे लाहिला गांव के समीप कार सड़क पर खड़ी ट्रक में टकरा गई। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि नवजात बच्चे की जान बच गई है। मरने वालों में निवास पांडेय 53, पुत्री अर्चना पुत्री 25, पत्नी सिमा देवी 50, आशा अंजना कुमारी 40, पडोसी साबित्री देवी 58 एवं गाड़ी चला रहे बिपुल सिंह 45 वर्ष शामिल हैं। सदर अस्पताल में मृतक के परिजन पहुँच चुके हैं। लोगों की भीड़ लगी है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *