नारायणपुर -महाजाम की समस्या व अतिक्रमण से कराहता हुआ मधुरापुर बाजार में 31 जुलाई को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण से मुक्त करने की बात नारायणपुर सीओ रामजपी पासवान ने बताया है.
Total Downloads: 85
उक्त जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई को मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मधुरापुर बाजार से लेकर बीरबन्ना चौक तक बुलडोजर चलेगा.क्योंकि इसमें अतिक्रमित लोगों को कई बार नोटिस भी किया गया और सूचना भी दिया गया फिर भी बिहार सरकार की जमीन को खाली नहीं कर रहा है.

इसलिए प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर चलाना होगा. वहीं 2 अगस्त को बलहा गांव में भी अतिक्रमित बिहार सरकार की जमीन को मुक्त कराया जाएगा, जबकि 6 अगस्त को नगरपारा में बिहार सरकार की अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराया जाएगा.

