नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर चौक से नारायणपुर चौक एन एच 31 को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क बोरनहा पोखर के रास्ते शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी साठ वर्षीय इन्दुला देवी की मौत सिल्लीगुड़ी जाने के दौरान रास्ते में पुर्णिया से आगे हो गई. महिला भवानीपुर ओपी क्षेत्र के रायपुर गाँव अपने भाई उदय शर्मा के घर बहन की पौत्री की शादी में शरीक होने के लिये रायपुर से खगड़िया जिला का शहरबन्नी गाँव अपने पुत्र अमरीश सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही थी.

अमरीश टीवीएस अपाचे बाईक से रायपुर से नारायणपुर राजमार्ग संख्या 31 होकर शहरबन्नी रिश्तेदार के यहाँ जा रहा था. लेकिन भाई के घर से निकलते हीं नारायणपुर बोरनहा पोखर शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना की शिकार हो गई

स्थानीय ग्रामीणों ने नारायणपुर के निजी क्लीनिक में ईलाज के लिए पहुंचाया. एक्सीडेंट में अमरीश को भी चोट आई है. निजी क्लीनिक से गंभीर अवस्था में डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया.डाक्टर ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट था. अपने पीछे रिटायर शिक्षक पति सुरेंद्र शर्मा, शिक्षक पुत्र राकेश शर्मा, मनोरंजन शर्मा सहित दो पुत्री को छोड़ गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *