नवगछिया : नवगछिया के समाजसेवी वयोवृद्ध बाल भारती विद्यालय प्रबंध न्यासी रामावतार प्रसाद सर्राफ के निधन शुक्रवार को होने के बाद शनिवार को बाल भारती विद्यालय परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. विद्यालय के अध्यक्ष सह न्यासी पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष सह न्यासी अजय कुमार रुंगटा, सचिव सह न्यासी जगदीश प्रसाद मावाडिया, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार केडिया एवं शिव कुमार पंसारी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, अभय प्रकाश मुनका, सदस्य बालकृष्ण पंसारी, प्राचार्य राजीव प्रसाद, मुरारीलाल पंसारी, प्रशासक डीपी सिंह, पंकज कुमार चौधरी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विद्यालय के उपाध्यक्ष सह न्यासी अजय कुमार रुंगटा ने कहा कि विद्यालय परिवार ने एक अभिभावक को खो दिया है. वे विद्यालय परिवार के प्रमुख स्तंभ थे.

उन्होंने आजीवन समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान दिया. मौके पर विद्यालय परिवार में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. सुभाष वर्मा व अन्य के द्वारा माल्यार्पण पर अंतिम विदाई दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *