घर में कामकाज को लेकर मां आसपास की गरीब लड़कियों को बुलाती है और बेटा उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाता है फिर उसकी सीडी को बाजार में ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा है।

मामला रजौन थाना क्षेत्र के कोढली मोहनपुर गांव का है। इसका जब घर की छोटी बहू ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में छोटी बहू ने एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों से मिल कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी सहित परिवार के सदस्य उसे अश्लील वीडियो बनाने का दबाव दे रहे थे, ताकि उक्त सीडी को बाजार में ऊंची कीमत में बेचा जा सके। पीड़िता ने जब विरोध किया तो परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। उसका कहना है कि आरोपी कोढली मोहनपुर गांव की गरीब लड़कियों को बहला-फुसलाकर बुलाता है और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना कर बाजार में बेचता है।

पीड़िता ने मामले को लेकर अपने जेठ, सास, ननद और जेठानी पर आरोप लगाते हुए मामले की तहकीकात की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि आरोपी इन गरीब युवतियों को न सिर्फ सेक्स रैकेट से जोड़ा है, बल्कि उनकी जिंदगी भी बर्बाद कर रहा है। अबतक कई युवतियां इसकी शिकार हो चुकी हैं। पीड़िता ने साक्ष्य के लिए पुलिस को सीडी भी उपलब्ध करायी है।

इस संबंध में बांका के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के निर्देश जारी किये जा चुके हैं। मामले की तहकीकात कर जल्द ही पर्दाफाश किया जायेगा। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *