नवगछिया : नवगछिया के जान्हवी गंगा ब्रह्म बाबा स्थान घाट के तट पर रविवार को होने वाली गंगा महाआरती को लेकर एक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता राघोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल मंडल ने किया. बैठक में जान्हवी गंगा महाआरती को लेकर तैयारी पर पर चर्चा की गई. आयोजन समिति ने बताया कि महाआरती बनारस से आए विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारन से होगी.

रात्रि में बाहर से आए कलाकारों द्वारा संगीतमय जागरण का आयोजन भी किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, डॉ रतन मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पप्पू साह भागलपुर और भी कई गण्य मान्य लोग भाग लेंगे.

वहीं इससे पूर्व पूर्णिया जिला के रुपौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री श्रीमती बीमा भारती के बड़े पुत्र दीपक कुमार की निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

बैठक में कमिटी के माहेश्वर मंडल, योगेंद्र मंडल, छांगली मंडल, गुलशन मंडल अध्यक्ष गांगोत्री जागरण मंच, दयानन्द सरस्वती , चन्द्रकान्त मंडल शिक्षक, राजेश जोगी, बाल्मीकि मंडल, सुशील कुमार, रंजीत मंडल, बिरंची मंडल, मोती लाल मंडल, श्याम मण्डल, महेश यादव, प्रभात कुमार, रविन्द्र कुमार, मणिकांत हंस,प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, विकाश कुमार, सुभाष मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *