भागलपुर | सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बूढ़ानाथ का 51 हजार रुपए के फूलों से शृंगार किया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक बाल्मीकि सिंह ने बताया के कोलकाता से फूल मंगाए जाएंगे। शृंगार पर लगभग एक लाख रुपये खर्च होंगे। जिसमें मंदिर प्रबंधन और आम भक्तों के सहयोग रहेगा। महंत शिवनारायण गिरि शृंगार करेंगे।

इसके अलावा सवा लाख बिल्वपत्र, एक क्विंटल ईख रस, 11 किलो दही, एक क्विंटल दूध, 11 हजार लीटर गंगाजल, घी-मधु पांच किलो, गुलाब जल, इत्र भी होंगे। सावन में यहां कम से कम पांच लाख भक्त बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाते हैं। अन्य शिवालयों में भी बाबा भोलेनाथ की शृंगार की तैयारी चल रही है।

वहीं कोतवाली चौक स्थित कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर में दूसरी सोमवारी पर बाबा का फलों-फूलों से भव्य शृंगार किया जाएगा। मंदिर के पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए सावन में 63 साल से 11 पंडित जलाभिषेक करते हैं। सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से 151 लीटर गंगाजल, सवा लाख बिल्वपत्र, 51 लीटर दूध, 51 किलो गन्ना रस से बाबा का जलाभिषेक होगा। शृंगार के लिए 20 हजार के फूल कोलकाता से मंगाए जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *