बंगाल से छह से 12 अगस्त तक की करीब छह हजार लॉटरी खरीदकर मुजफ्फरपुर जा रहा एक युवक शनिवार दोपहर भागलपुर स्टेशन पर चेकिंग में पकड़ा गया। युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई।

वह बंगाल से साहेबगंज तक लोकल ट्रेन से आया था। फिर साहेबगंज से मुजफ्फरपुर जाने के लिए जनसेवा पकड़ने भागलपुर स्टेशन आया था। इसी दौरान भागलपुर स्टेशन पर रेल पुलिस ने चेकिंग शुरू की और उसके बैग खुलवाने पर छह हजार लॉटरी बरामद किया गया।

बिहार में लॉटरी पर प्रतिबंध है। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा। सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस ट्रेनों में अभियान चला रही है। जिसके तहत युवक पकड़ा गया।

भागलपुर स्टेशन पर चेकिंग में रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में लॉटरी पर प्रतिबंध है, आज भेजा जाएगा जेल

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *