बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आठवां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य भवन के साथ ही पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। स्थापना दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान विज्ञान कांग्रेस का भी आगाज होगा। जिसका मुख्य विषय फसल उत्पादन, मूल्य श्रृंखला समायोजन एवं बाजार प्रबंधन के क्षेत्र में किसानों द्वारा विकसित नवाचार होगा। दूसरे दिन बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे यहां फूड डेवलपिंग सेंटर जैसे हाइटेक यूनिट का उद्घाटन करेंगे।

क्या होगा तीन दिवसीय सेमिनार में

प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ आर के सोहाने ने बताया कि काफी पहले न लैब था, न अनुसंधान के संसाधन और न हीं कृषि वैज्ञानिक। तब भी किसानी की तकनीक और प्रभेद विकसित होते थे। समस्या जब आती थी तो किसान उसका समाधान भी ढूंढते थे। कई प्रयोग किए जाते थे। किसी न किसी प्रयोग में समाधान भी निकल आता था। वही तकनीक अपनाई भी जाती थी। उसी आधार पर पुरानी तकनीकों को वर्तमान परिस्थिति में समायोजित कर नई तकनीक विकसित करने की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही किसानों की पुरानी तकनीक को धरोहर के रूप में संजोने को भी कहा जाएगा।

क्या है एफडीसी

विश्वविद्यालय में फूड डवलपमेंट सेंटर (एफडीसी) बनाया गया है। जो अतिआधुनिक हाइटेक मशीन से लैस है। इसमें किसानों के उत्पाद को एक नया रूप देकर मूल्य संबर्धन किया जाएगा। ताकि किसानों के उत्पाद जो रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो जाते हैं या फिर उन्हें औने-पौने दामों में बेचने की लाचारी होती है, उससे निजात मिलेगी। इतना ही नहीं सेंटर के माध्यम से युवक एवं युवतियों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उन्हें स्वरोजगार या फिर विभिन्न कंपनियों में कुशल कारीगर के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।

ये लेंगे हिस्सा

स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति डॉ आरसी श्रीवास्तव, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के रजिस्टार जनरल डॉ. आरसी अग्रवाल, राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ गोपालजी त्रिवेदी, सीमिट इंडिया के प्रधान सस्यविद डॉ. एमएल जाट और वरीय सस्यविद डॉ. आरके मल्लिक हिस्सा लेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *