नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में एक शोक-सभा शाम 4 बजे वयोवृद्ध समाज सेवी श्री रामावतार सराफ जी के निधन पर आयोजित की गई।

जिसमें उनके द्वारा समाज के हर क्षेत्र में किये गए महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की गई,साथ ही उनके द्वारा दी गई प्रेरणा से समाज के उत्थान हेतु प्रयास के लिए संकल्प लिया गया।

तद्पश्चात दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि दी गई।इस शोक सभा में मंच संरक्षक अभय प्रकाश मुनका के साथ अध्यक्ष निखिल चिरानियाँ, सचिव चेतन मुनका, उपाध्यक्ष गोविंद केडिया, संदीप सराफ, उपसचिव कमल टिबड़ेवाल एवं महेश खेमका, पंकज टिबड़ेवाल,अशोक सराफ,/अरुण यादुका, सुभाष चन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *