देश में पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बार बिहार के भागलपुर से खबर है कि यहां डेन न्यूज चैनल के पत्रकार सैयद इमामउद्दीन पर कुछ लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोट भी आई है। वहीं दूसरी तरफ, भागलपुर के लोगों ने इस हमले की निंदा की है और जल्द से जल्द आरोपियों के पकड़ने की मांग की है।
Total Downloads: 85
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में डेन न्यूज के संवाददाता को खबर संकलन करने के दौरान परीक्षा विभाग के कर्मचारी सुबोध झा ने हमला किया।

कल स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के शिक्षकों ने भी परीक्षा विभाग पर सवाल खड़ा किया था , लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन व डीएसडब्ल्यू इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण इतनी बड़ी घटना घटी।

