भागलपुरः कैंप बिहार भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं। इससे देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है।

ममता बनर्जी के विरोध में कैंप बिहार परिवार द्वारा”घुसपैठिया भगाओ,देश बचाओ”मार्च निकालकर आज कोतवाली चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया।

इस दौरान प्रिती शेखर ने कहा कि ममता बनर्जी देश में घुसपैठ करवाकर देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रही है। वोट की राजनीति ने उन्हें अंधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ममता बनर्जी का विरोध जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *