भागलपुर| मानव हड्डियों की तस्करी करने वाले कैलाश मल्लिक को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 1985 से इस केस में फरार चल रहा था। उसे कोर्ट द्वारा लाल वारंटी घोषित किया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
बरारी थानेदार रोहित कुमार सिंह ने कैलाश के बारे में सूचना मिली तो बरारी स्थित उसके घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्मशान घाट में जलने वाले लाशों की हड्डियों की कैलाश तस्करी करता था।

उसे वह बांग्लादेश भेजता था। मामले में 1985 में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद उसने भागलपुर छोड़ दिया था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

