बिहार के कैमूर में मंगलवार की सुबह हाई वोल्‍टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती एक युवक को बीच सड़क पर चप्‍पल-घूंसों से पीट रही थी और लोग तमाशबीन बने मजे ले रहे थे। घटना के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफि‍क जाम हो गया।

मोबाइल पर करता था परेशान

जानकारी के अनुसार युवक उस युवती काे मोबाइल पर लंबे समय से परेशान कर रहा था। बार-बार कॉल आने से युवती का जीना दूभर हो गया था। संकोच की मारी वह इसकी चर्चा किसी से नहीं कर रही थी।

ऐसे पकड़ा गया युवक

युवती के पीछे हाथ धोकर पड़े युवक ने मंगलवार की सुबह सड़क से फिर कॉल किया। संयोग से युवती उस समय उसी सड़क पर थी। उसने युवक काे कॉल करते देख लिया। उसने युवक को पकड़कर मोबाइल चेक की तो माजरा साफ हो गया।

बीच सड़़क पर झाड़ दिया इश्‍क का भूत

युवक को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद युवती को गुस्‍सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने वहीं युवक पर दे-दनादन सैंडिल व घूंसो की बरसात कर इश्‍क का भूत झाड़ना शुरू कर दिया। बाद में मौका देख युवक भागने में सफल रहा। लेकिन, इसके पहले सड़क पर तमाशा देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *