पटना.राजधानी पटना के दीघा से रूपसपुर जाने वाले सड़क पर सदाकत आश्रम के पास दो बाइकर गैंग के लड़कों के बीच गुरुवार को गोलीबारी हुई। घटना में पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार और शुभंकर कुमार नाम के तीन लड़कों को गोली लगी है। तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है।

घायल लड़के बाइकर गैंग किंग ऑफ पटना के बताए जा रहे हैं। आपसी वर्चस्व और पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई। दिन दहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी मच गई। तीनों घायल युवक जेल जा चुके हैं।

कुछ दिन पहले ही वे जेल से बाहर निकले थे। इनमें से शुभंकर एएन कॉलेज के छात्र नेता अंकुर पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी है। इस साल जनवरी में अंकुर पर बोरिंग रोड इलाके में गोली चलाई गई थी, जिससे अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। माइंस गैंग के लड़कों ने किंग ऑफ पटना गैंग के युवकों पर गोली चलाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *