रेल मंत्री पियूष गोयल ने रविवार को 95 किमी लंबी सुपौल-अररिया नई रेल लाइन का पटना से वीडियो लिंक के माध्यम से शिलान्यास किया। यह रेल लाइन सुपौल जिले से 58 किमी होकर गुजरेगी। इसके लिए सुपौल-पिपरा के बीच भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है।

शेष जगहों पर दिसम्बर महीने तक भूअर्जन का काम पूरा कर लिया जायेगा। 1605.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रेल लाईन के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है। इसमें सिविल के लिए 1421.87, संकेत एवं दूरसंचार के लिए 68.44, विद्युत (सामान्य) के लिए 24.70 और विद्युत (ट्रैक्शन) के लिए 90.16 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है।

इस रेलखंड में कुल 12 स्टेशनों का निर्माण कराया जायेगा। इसमें आठ क्रॉसिंग और छह हॉल्ट होंगे। अररिया कोर्ट, बसेठी, रानीगंज, खजूरी बाजार, जदिया, त्रिवेणीगंज, पिपरा और सुपौल क्रॉसिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इसके अलावा मिर्जापुर, भार्गवन, मनोलपट्टी, बघैली, लक्ष्मीपुर और थुमहा को हॉल्ट बनाया जायेगा। इस रेलखंड में 1751.432 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया जायेगा। भूमि अधिग्रहण में 5 अरब, 75 करोड़, 69 लाख 51 हजार रुपया लगभग खर्च होने का अनुमान है। इस रेलखंड में 34 बड़े ओर 113 छोटे पुल का निर्माण कराया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *