शहर के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान परेड करते हुए तिरंगे को सलामी देंगे तो प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी झंडा फहराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रमुख कार्यक्रम बुधवार को सैंडिस कंपाउंड में होगा। यहां पर सुबह नौ बजे प्रमंडलीय आयुक़्त राजेश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसके पूर्व सुबह छह बजे से विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी। आठ बजे डीएम अपने आवास पर झंडोत्तोलन करेंगे, जबकि एसएसपी परेड मैदान में सुबह 8:35 बजे। 8:40 बजे डीएम सैंडिस कंपाउंड स्थित परेड मैदान में दाखिल होंगे, जबकि डीआईजी पूर्वी क्षेत्र व कमिश्नर भागलपुर प्रमंडल राजेश कुमार क्रमश: 8:45 बजे व 8:50 बजे। इसके बाद सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन कमिश्नर करेंगे, इस दौरान झांकी प्रदर्शन कार्यक्रम परेड मैदान पर होगा।

आयुक्त कार्यालय पर सुबह 9:35 बजे, डीआईजी कार्यालय पर सुबह 9:45 बजे, कलेक्ट्रेट पर सुबह दस बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय पर सुबह 10:05 बजे, एसडीओ सदर कार्यालय पर सुबह सवा दस बजे, एसएसपी कार्यालय पर 10:20 बजे, नगर निगम कार्यालय परिसर में सुबह 10:30 बजे, सैंडिस कंपाउंड परिसर स्थित गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय पर सुबह 10:55 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके अलावा शाम चार बजे सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रशासन बनाम आम जनता के बीच फुटबॉल मैच खेला जायेगा। शाम साढ़े छह बजे से टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बीएयू में सुबह नौ बजे कुलपति फहरायेंगे झंडा

सबौर(भागलपुर)। 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएयू परिसर में सुबह नौ बजे कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह झंडोत्तोलन करेंगे। मंगलवार देर शाम तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रोटोकॉल के तहत अतिथियों व अधिकारियों के बैठने के लिये कुर्सियां लग गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर विवि परिसर रोशनी में नहाया दिख रहा था। पूरे दिन विभिन्न अधिकारियों द्वारा निरीक्षण का दौर चलता रहा। वहीं जीरोमाइल थाना क्षेत्र स्थित बरारी पंचायत के महादलित सामुदायिक भवन झुरखुरिया में जिलाधिकारी प्रणव कुमार झंडा फहरायेंगे। इस दौरान उनके साथ एसएसपी भागलपुर आशीष भारती भी रहेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी लैलख, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बाबूपुर व सबौर अंचलाधिकारी सबौर के वार्ड नबंर 12 व जिला पंचायती राज पदाधिकारी भागलपुर ममलखा पंचायत स्थित चायचक में झंडा फहरायेंगे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सबौर शंकरपुर में झंडोत्तोलन करेंगीं। सबौर थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में 10 बजे झंडा फहराया जाएगा। वहीं जीरोमाइल थाने में थानाध्यक्ष द्वारा 10:30 बजे झंडा फहराया जायेगा।

यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में कुलपति फहराएंगे तिरंगा

72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विवि के प्रशासनिक भवन में 10:30 बजे ध्वजारोहन किया जाएगा। इसके पहले 10 बजे कुलपति अपने आवास पर ध्वजारोहन करेंगे। वहीं ओल्ड पीजी कैंपस में प्रतिकुलपति ध्वजारोहन करेंगे।

विवि बाल निकेतन में छात्र कल्याण अध्यक्ष ध्वाजारोहन करेंगे। विवि स्टेडियम में खेलकूद परिषद के सचिव ध्वजारोहन करेंगे। रविन्द्र भवन टिल्हा कोठी में क्षेत्रीय अध्ययन केन्द के निदेशक और विवि प्रशासन में प्रभारी आचार्य द्वारा ध्वजारोहन किया जाएगा।

वहीं टीएनबी कॉलेज में सुबह प्रभातफेरी और 7:30 बजे प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहन किया जाएगा। वहीं मारवाड़ी कालेज के प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहन किया जाएगा और एनएसएस के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एनएसएस के कैडेट ने टीएनबी कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज में सफाई की। बीएयू में 9 बजे ध्वजारोहन किया जाएगा। इसके पहले परेड भी किया जाएगा। कुलपति अपने संबोधन के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र वितरण करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *