200 करोड़ की लागत से बनने वाले सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में लगने वाले उपकरणों की खरीद पर क्रय समिति की मुहर लग गई। शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के डायरेक्टर जितेंद्र अरोड़ा ने बैठक कर सभी कॉलेजों से आए डॉक्टरों की लिस्ट पर अपनी सहमति दे दी।

प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि यहां से डॉ. नारायण सिन्हा को लिस्ट के साथ दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने अस्पताल में लगने वाले फर्नीचर, इंस्ट्रूमेंट्स की लिस्ट दिखा कर चर्चा कर ली है। डायरेक्टर ने भी सहमति दे दी है। अब अगले महीने 108 करोड़ से बनने वाले बिल्डिंग का शिलान्यास होगा। माउंट कार्मेल स्कूल के बगल में मेडिकल कॉलेज ने पांच एकड़ जमीन सीपीडब्ल्यूडी को दिया है।

इस अस्पताल में सात विभागों में पढ़ाई होगी, जिनमें न्यूरो के दो, हार्ट के दो, किडनी के एक, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी के एक एवं नेफ्रोलॉजी के एक डिपार्टमेंट में मरीजों का इलाज होगा। प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में 9 ऑपरेशन थियेटर, 40 बेड का आईसीयू, 160 बेड का अस्पताल होगा। साथ ही 16 सीटों पर हर साल डीएम कार्डियोलॉजी व अन्य विभागों के स्टूडेंटों की पढ़ाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *