ख़रीक : खरीक थाना क्षेत्र के सुमन कुमारी (बदला नाम }ने अपने पिता अशोक ठाकुर,शौतेली माँ सुशीला देवी और सिंटू ठाकुर पर लाठी डंडे से मारपीत करने और शौतेला व्यवहार करने,का आरोप लगाते हुए ख़रीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.पीड़िता का कहना है कि निर्दयी पिता ने उसका विवाह बाल्यावस्था में बढ़ साल के अनजान युवक से करा दिया.जुल्मी पिता ने अपनी बेटी को उस अज्ञात युवक के हाथ सौप दिया जिसे पिता भी जान नही रहा था.
Total Downloads: 360
पति बनने के बाद उस युवक ने पति होने की दावेदारी कर शारीरिक संबंध बनाए और भाग गए.विवाह के सात साल बीत गए लेकिन पति लौटकर नही आया.अब लगता है कि उसका बाप उस समय पैसे के लालच में विवाह के नाम पर उस दरिंदे पति के हाथ बेच बेच दिया होगा.पति के बारे में पूछने पर उसका बाप कुछ नही बोलता.उसके बाद उसके पिता ने दूसरी लड़की लाकर अपना विवाह कर लिया.

उस समय पिता ने बेटी को गुजर बसर के लिए एक बीघा जमीन देने का वायदा किया था.शौतेली माँ आने के बाद पिता बदल गया.शौतेली मां और शौतेला भाई के साथ पिता भी प्रताड़ित करने लगा है.जमीनऔर पति की खोज करने की माग करने पर सभी आरोपितों ने 15 अगस्त के दिन जम कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया.पीड़ित युवती नेखरिक पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है

