नवगछिया : नवगछिया स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय पूरी तरह से और सुरक्षित है. वार्डन जुली कुमारी ने बताते हुए कहा कि सामने से अक्सर कुछ लड़के खेलते रहते हैं जो जानबूझकर ज्ञान विद्यालय परिसर में फेंक देते हैं तो कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पीछे जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है और अजीब नजरों से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की तरफ देखते हैं. ऐसी स्थिति में उन लोगों में असुरक्षा का भाव है. वार्डन जुली कुमारी ने कहा कि आगे से कस्तूरबा विद्यालय पूरी तरह से खुला है तो पीछे से चारदीवारी काफी छोटी है जिसके कारण इस तरह की परेशानी सामने आ रही है.
Total Downloads: 83
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है वह फिर आए दिन ही जिला की बैठक में जाएंगी जहां एक बार फिर से इस समस्या को विस्तार से रखा जाएगा. इधर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में खाना और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं है लेकिन यहां का पानी अच्छा नहीं है. इस मामले पर जब वार्डन से पूछा गया तो वार्डन ने कहा कि यहां के पानी में आयरन की मात्रा ज्यादा है इस बात की भी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से कर चुकी है.


छात्राओं और वार्डन ने एक साथ बताया कि यहां शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चियां ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रही है. विद्यालय में महज 4 शिक्षक हैं जिसमें की एक ना एक शिक्षक छुट्टी में ही रहते हैं एक शिक्षिका नहीं के बराबर पढ़ाती है जिसके कारण पठन-पाठन में उन लोगों को काफी कठिनाई हो रही है इस बात की शिकायत भी बड़ी पदाधिकारियों से की गई है. नवगछिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुल 86 छात्राओं का नामांकन है जबकि विद्यालय में 76 छात्राएं ही मौजूद थी.

