सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती लड़की की मांग में युवक ने भरा सिंदूर तो जमकर हुआ हंगामा। लड़की की मां और उसके भाई ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
Total Downloads: 360
इसके बाद केहाट थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आयी है। युवक रिश्ते में लड़की की भाभी का भाई था। दरअसल मामला रात दस बजे की है। पूर्णिया के हरदा सतकोदरिया के निवासी की 25 वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह से ही अस्पताल में भर्ती थी। बताया जाता है कि उसने आयरन की काफी गोलियां निगल ली थी। इसके बाद से उसे अस्पताल लाया गया। शनिवार की देर शाम तक स्थिति सामान्य होने लगी।

इस बीच लड़की की भाभी का भाई दस बजे रात अस्पताल पहुंचा। उसने आनन-फानन में भर्ती लड़की की मांग में सिंदूर डाल दिया। उस समय लड़की की मां और उसका भाई वहां मौजूद था।

दोनों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक अकेला था। अन्य लोगों को भी जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही केहाट थाने की पुलिस की इसकी सूचना दी। केहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने की पुलिस को अस्पताल भेजा गया। साथ ही युवक की गिरफ्तारी कर थाने ले आयी। फिलहाल लिखित आवेदन नहीं मिला है।

