नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में अवैध शराब बेच रहे एक कारोबारी युवक को रंगरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 41 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए कारोबारी युवक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गोपाल यादव बताया जाता है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
इस बारे में रंगरा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि भवानीपुर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की लगातार सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान कारोबारी युवक को 41लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

